धोखा देकर अपने साथ ले गया, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
एटा, जून 6 -- बंधक बनाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट के आदेश से आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली अलीगंज के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी की शादी हो चुकी है। आरोप है कि कुछ माह पहले आरोपी शिवजीत निवासी नगला माखन थाना अमृतपुर जिला फर्रूखाबाद आया और बेटी को धोखे से अपने साथ ले गया। आरोप है कि बेटी को बंधक बनाकर रखा। पीड़िता को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से पीड़िता घर पहुंची और घरवालों को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस कार्रवाई को पुलिस से शिकायत की। मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पिता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश से पीड़ित ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली अलीगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.