बागपत, मार्च 24 -- बागपत। धोखाधड़ी के जरिए प्लॉट का बैनामा करने पर एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ बागपत कोतवाली पर मुकदमा दर्ज हुआ है। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। निवाड़ा गांव निवासी सुदेश देवी और अंशिका ने बताया कि उसके परिवार वालों ने प्लाट खरीदने के लिए नैथला निवासी धर्मपाल उर्फ पिंटू से संपर्क किया। पिंटू ने नैथला रोड पर एक घेर दिखाया और कुछ लोगों से मुलाकात कराई, जिन्होंने खुद को घेर का मालिक बताया। पिंटू ने घेर का 13.50 लाख रुपये में घेर का सौदा तय करा दिया। इसके बाद मई 2025 को घेर का बैनामा भी उनके नाम करा दिया। उन्होंने घेर पर अधिकृत कब्जा दिलाने की बात कहीं, तो पिंटू ने अगले दिन चाबी लेकर आने की बात कहकर टाल दिया। अगले दिन पिंटू समेत अन्य लोग कब्जा दिलाने नहीं आए। इसके बाद वह प्लॉट पर...