शामली, अप्रैल 16 -- शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी कर 30 हजार रुपये की रकम हड़पने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए अभियुक्तों के पास से 22 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। गुरूवार को शहर कोतवाली में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि गत 18 मार्च को शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला गांधी चौक निवासी दुकानदार वादी संजय पुत्र हरिराम ने धोखाधड़ी की शिकायत दी थी, जिसमें तीन अज्ञात व्यक्तियों ने बाइक पर सवार होकर उनके साथ धोखाधड़ी की और 30 हजार रुपये हड़प लिए थे। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसपी एनपी सिंह ने निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने चलाये चेकिंग अभियान में झिंझाना नहर पुल से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिन्होने अपने नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.