इटावा औरैया, मार्च 24 -- कोर्ट के आदेश पर बकेवर थाना पुलिस ने जमीन की खरीद-फरोख्त में 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांधीनगर निवासी नितिन बाबू वाल्मीकि ने अविनाश, स्नेहलता, मौसम पाठक व बुद्धप्रकाश दीक्षित पर आरोप लगाया कि उन्होंने हाईवे किनारे की जमीन का गलत रकबा दिखाकर बैनामा किया, जबकि उसका हिस्सा पहले ही नेशनल हाईवे में अधिगृहीत हो चुका था। पीड़ित के अनुसार, नौ जून 2025 को 27 डिस्मिल जमीन खरीदी गई, जिसमें सात डिस्मिल पहले ही अधिग्रहित थी। शिकायत करने पर आरोपियों ने धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.