धोखाधड़ी में एचडीएफसी बैंक अधिकारियों सहित चार नामजद, अन्य अज्ञात पर केस
सोनभद्र, जून 1 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर ट्रक फाइनेंस और कथित धोखाधड़ी के मामले में एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों समेत चार नामजद व कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पिपरी मामले की जांच शुरु कर दी है। अनपरा थाना क्षेत्र के परासी निवासी श्यामलता देवी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि वर्ष 2023 में उन्होंने एक ट्रक एचडीएफसी बैंक रेणुकूट से फाइनेंस कराया था। वाहन की अधिकांश किस्तें जमा करने के बावजूद दो किस्तें बकाया होने पर बैंक अधिकारियों ने वाहन को यार्ड में खड़ा करा लिया। आरोप है कि बाद में किस्त जमा कराने के बावजूद वाहन को रिलीज नहीं किया गया और कथित रूप से दूसरे व्यक्ति को बेंच दिया गया। यह भी पढ़ें- पीएनबी बैंक शाखा विवाद मामले में कोर्ट ने फाइनल रिपो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.