किशनगंज, मार्च 11 -- किशनगंज। संवाददाता ट्रांसपोर्ट के जरिए परिवहन के दौरान ट्रक में लोड सामग्री चुराने और सामग्री में मिलावट करने का एक मामला प्रकाश में आया है। मामले में सोमवार को किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पटना स्थित एक ट्रांसपोर्ट के संचालक ने एक ट्रक के चालक व मालिक के विरुद्ध धोखाधड़ी से संबंधित आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पांच माह पूर्व एक सामग्री ट्रक में लोड कर ट्रांसपोर्ट के जरिए एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाया जाना था। मामले में ट्रक चालक और एक अन्य व्यक्ति पर उक्त सामग्री में मिलावट करने और कुछ सामग्री चुराने का आरोप लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.