उन्नाव, अप्रैल 8 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के उदशाह गांव के रहने वाले शिव चरन कुशवाहा पुत्र छोटेलाल ने 2024 में डीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान राम नरायन पुत्र दुलारे ने मुझे मृत दर्शाते हुए पैतृक भूमि के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर विकास कुमार पुत्र गयादीन निवासी ठाकुरगंज को मेरा वारिस दिखा कर भूमि की रजिस्ट्री अनूप पुत्र दुर्गेश के नाम करा दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच के लिए त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित कर जांच क्राइम ब्रांच को दी गई। इस प्रकरण में ग्राम प्रधान लेखपाल कानून गो सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिसमें धोखाधड़ी सहित अन्य धाराएं लगाई गई। जांच में पीड़ित के आरोप सही पाए गए। बुधवार को आसीवन पुलिस ने ग्राम प्रधान राम नरायन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.