जहानाबाद, मार्च 1 -- शराब बनाने की भट्ठी तोड़ी, डेढ़ हजार लीटर जावा महुआ किया नष्ट जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। होली पर्व पर विधि - व्यवस्था के मधेनजर व संगीन एवं सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए पूरे जिले में चौकसी बरती जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक छापेमारियां की जा रही है। शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पिछले चौबीस घंटे के भीतर विभिन्न थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जिसमें धोखाधड़ी मामले के दो आरोपित समेत नौ लोग गिरफ्तार किए गए। शराब का धंधा करने के मामले में एक महिला समेत दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। धंधेबाजों के द्वारा बनाई गई दो भट्ठी तोड़ी गई और बड़े पैमाने पर जावा महुआ विनष्ट किया गया। तकरीबन 50 लीटर निर्मित शराब जप्त की गई। पुलिस की दबिश ...