चित्रकूट, मार्च 17 -- चित्रकूट। संवाददता एपीके फाइल से फ्राड, शेयर इन्वेस्टमेंट व खरीददारी की फर्जी साइटो के जरिए धोखाधड़ी के शिकार 26 पीड़ितों का साइबर सेल ने 1510470 रुपये उनके बैंक खातों में वापस कराया है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इन सभी पीड़ितों ने अलग-अलग तिथियों में साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राय ने टीम के साथ प्रयास करते हुए पैसा वापस कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...