चित्रकूट, अगस्त 1 -- चित्रकूट। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने एवं जॉब दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के शिकार 11 पीड़ितों का पुलिस ने तीन लाख 13 हजार 975 रुपये वापस कराया है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ितों ने आनलाइन ठगी होने के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह को टीम के साथ लगाया गया था। टीम ने प्रयास करते हुए पीड़ितों का पैसा उनके खातों में वापस कराया है। यह भी पढ़ें- ठगी के 11 लाख रुपये वापस कराए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...