किशनगंज, अप्रैल 4 -- किशनगंज। संवाददाता अल्ट्रा बस खरीद-बिक्री के एक मामले में कथित धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में शुक्रवार को सदर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी मेजर सिंह के बयान पर दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वर्ष 2022 में असम के धुबरी से पीड़ित ने एक अल्ट्रा बस खरीदी थी। जिसकी कीमत 10.70 लाख रुपए थी। इस सौदे में दो नामजद आरोपी व अन्य लोग शामिल थे। पीड़ित के अनुसार, बस को किशनगंज लाने के बाद नामजद आरोपी उसे पूर्णिया ले गया और पिछले साढ़े तीन वर्षों से अपने कब्जे में रखे हुए है। इस दौरान बस का ट्रांसफर कराने के नाम पर कई बार एग्रीमेंट किए गए, लेकिन वाहन न तो पीड़ित के नाम हुआ और न ही उन्हें सौंपा गया। मामले में यह भी आरोप है कि आरोपी के द्वारा चेक दिए, जो बाद में बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए। वही इस मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.