प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- कूटरचित दस्तावेजों के जरिए संपत्ति हड़पने के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से फरार आरोपितों को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा गया। कुंडा कोतवाली के मंहगू लाल का पुरवा बरई गांव निवासी शिव कुमार यादव ने 12 फरवरी को पुलिस को तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि उसकी पैतृक सम्पत्ति में विपक्षी ने फर्जी खतौनियां तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर अभिलेखों में छेड़छाड़ की है। राजस्व अभिलेखागार में कर्मियों की मिली भगत से यह कृत्य कारित किया गया। जन सूचना अधिकार के तहत मिली जानकारी से दस्तावेज फर्जी एवं कूटरचित पाए गए, अभिलेखागार की मुहर, हस्ताक्षर भी असत्य है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में गांव के ही संगमलाल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। घटना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.