नोएडा, अक्टूबर 13 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। दादरी कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुशीनगर के पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) समेत तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि डीपीओ और अन्य आरोपियों ने विभाग के लिए दादरी के कारोबारी से कुछ स्टेशनरी खरीदी, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया। दादरी निवासी विवेक गोयल ने न्यायालय को बताया कि कुशीनगर जिले के पूर्व डीपीओ शशि कुमार सिंह, प्रभास श्रीवास्तव, दीपक राय और कुछ अन्य ने उनकी फर्म से सरकारी विभाग के लिए कुछ स्टेशनरी खरीदी। कारोबारी ने भुगतान के लिए कहा तो तमाम दस्तावेज की मांग की गई। पीड़ित कारोबारी द्वारा इस मामले में पुलिस और प्रशासन में शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन उनको कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने पीड़ित के प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.