अंबेडकर नगर, जून 8 -- अम्बेडकरनगर। धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में साइबर थाना टीम ने डेढ़ लाख रुपए की धनराशि फ्रीज किया। बेवाना थाना क्षेत्र निवासी रामसुन्दर जायसवाल ने अपने साथ हुए 89 हजार रुपए साइबर फ्राड एवं सम्मनपुर थाना क्षेत्र के समसपुर निवासी नितेश पाल ने 61300 रुपए साइबर फ्राड की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों ही मामलों में साइबर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सम्पूर्ण धनराशि बेनिफिशियरी के खाते में फ्रीज कराया। प्रभारी निरीक्षक रन्धा सिंह यादव ने आमजन से अपने सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स पर टु-स्टेप आथेन्टिकेसन आन रखना आवश्यक बताया। यह भी पढ़ें- Instagram यूजर्स सावधान! Meta AI की एक गलती से खतरे में 20,000 से ज्यादा लोगों के अकाउंट्स

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...