लखनऊ, मार्च 30 -- एलडीए अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर जाली दस्तावेज बनाने और जमीन की रजिस्ट्री के आरोपी एलडीए के तत्कालीन अवर वर्ग सहायक पवन कुमार गौतम की जमनात अर्जी को एडीजे एकता सिंह ने खारिज कर दिया। कोर्ट में सरकारी वकील ने बताया कि एलडीए के अवर वर्ग सहायक राजेश शुक्ला ने एलडीए के उपाध्यक्ष के निर्देश पर गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था एलडीए के निलंबित अवर वर्ग सहायक पवन कुमार ने एक अक्टूबर 2021 को तत्कालीन प्रवर वर्ग सहायक अनिल कुमार मेहरोत्रा और अनुभाग अधिकारी अशोक कुमार के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर अलीगंज योजना के एक प्लॉट को राजीव भटनागर के नाम रजिस्ट्री कराई थी। दोनों ने अपने बयान में कहा कि रजिस्ट्री पर उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए है। आगे कहा गया है कि उक्त जमीन के एवज में एलडीए में कोई धनराशि जमा नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.