धोखाधड़ी के आरोपित को किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 22 -- फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी के आरोपित नगला कलार निवासी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में पुलिस से शिकायत की गयी थी कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा करा लिया गया। इस पर पूरे मामले की जांच की गयी तो इसमें जगदीश को गिरफ्तार किया गया है। इसने पूछताछ करने पर बताया कि उसने पैसों के लालच में बैनामे के दौरान झूठी गवाही दी। उन्होंने बताया कि जगदीश के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। इससे जो जानकारी मिली है उस पर पुलिस की टीम काम कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.