पीलीभीत, जनवरी 5 -- बीसलपुर। गांव खिरकिया के एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर महिला की जमीन की वसीयत करा ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा निवासी टिकोली देवी ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि उसने पति द्वारिका प्रसाद पेत्र तेजराम निवासी गाजीपुर कुंडा का इलाज कराने के वास्ते मोतीराम को दो बीघा भूमि 4 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था। 18 अगस्त 2023 को वह अपने पति उम्र 70 वर्ष को बैनामे कराने के लिये उपनिबंधक कार्यालय लाई जमीन का बैनामा कराते समय मोतीराम ने कहा कि तुम रुपया गिन पाओगी। घर चलकर दे देंगे और वसीयतनामा लिखवा लिया। जिससे वह बेघर हो गई। पति का इलाज रुपये न मिलने के कारण नहीं करा पाई और उसके पति की मृत्यु हो गई। उसे एक भी रुपया नहीं दिया। पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.