नोएडा, जनवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। महिला डॉक्टर के साथ ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने खाते से एक लाख 87 हजार रुपये निकाल लिए। महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी में डॉ. उमा भारद्वाज परिवार के साथ रहती हैं। महिला डॉक्टर ने बताया कि उन्हें अपनी कार का बकाया चालान चुकाने के लिए 16 जनवरी को एक लिंक मिला था। लिंक पर क्लिक करने के बाद खाते से एक लाख 87 हजार 850 रुपये निकाल लिए गए। इसकी सूचना उन्होंने बैंक को दी। साथ ही, अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करा दिया। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.