धोखाधड़ी करने वालों के दरवाजे पर नोटिस चस्पा, कुर्की की तैयारी
हमीरपुर, जून 18 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। सोसाइटी के नाम पर 1.80 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर कोर्ट ने नोटिस चस्पा कर दिया है। विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) ने धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा जारी कर आरोपियों को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए हैं।
मुकदमा दर्ज कस्बा सुमेरपुर निवासी सीमा ने मुकदमा दर्ज कराया था। सीमा ने बताया कि सितंबर 2023 में थानाक्षेत्र के ग्राम बांकी निवासी नसरीन बानो, सलमान खान और जाउद्दीन उर्फ जावेद खान पुत्र नत्थू उसके पास आए थे। तीनों ने खुद को सोसाइटी का एजेंट और मैनेजर बताकर प्रतिदिन 200 रुपए जमा करने पर अच्छा ब्याज और रकम वापस मिलने का आश्वासन दिया था। पीड़िता ने बताया कि उसने इनके कहने पर अपनी छोटी बहन अंशु और भाभी जानकी के खाते इनकी सोसाइटी में खुलवाए थे। 11 सितंबर 23...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.