फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 4 -- फर्रुखाबाद। धोखाधड़ी करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। अब पुलिस इसमें जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। नवाब न्यामत खां निवासी अजय कुमार सक्सेना ने मोहल्ला अमीन खां निवासी गिरीश चंद्र समेत छह लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। इसमें एक जमीन को लेकर आरोप लगाये गये हैं। कहा गया है कि उसकी पैतृक जमीन को अपनी जमीन बताकर विक्रय कर दिया गया जो फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर किया गया है। शहर कोतवाल राजीव पांडेय ने बताया कि शिकायत को देखते हुये रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। इसमें जो आरेाप लगे हैं उसको देखते हुये जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.