गोंडा, मार्च 22 -- गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली नगर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सतीश मिश्रा पुत्र रूप नारायण मिश्रा निवासी महराजगंज ने तहरीर दी कि प्रार्थी ने वर्ष 2023 में जमीन खरीदी थी, जिस पर दीवार, टीनशेड आदि बनाकर कब्जा किया गया था। प्रार्थी की अनुपस्थिति में विपक्षीगण द्वारा दीवार तोड़कर अंदर रखा सामान चोरी कर लिया गया। इसके बाद विपक्षीगण द्वारा कूटरचित दस्तावेज के आधार जमीन का फर्जी बैनामा करा लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सत्यम मिश्रा पुत्र कौशल किशोर निवासी कटहा घाट मिश्रनपुरवा को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...