रामपुर, मार्च 6 -- रामपुर। स्वार कोतवाली क्षेत्र के गांव मुकरमपुर निवासी अरमान अली ने बताया कि गांव के ही शिक्षामित्र सलीम और जलीस ने उसे काशीपुर मोहल्ले की एक जमीन 4.13 करोड़ रुपये में बेचने का सौदा किया। उसने गवाहों के सामने 10 लाख रुपये बयाना दे दिए। बाद में पता चला कि जमीन आरोपियों की नहीं है। पंचायत में दो माह में रकम लौटाने का वादा करने के बावजूद नौ माह बीत गए। जब वह रूपए मांगने पहुंचा तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...