फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 4 -- फर्रुखाबाद। महिला के साथ मकान खरीदने के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी कर ली गयी। इसको लेकर महिला ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। कायमगंज के मोहल्ला काजम खां की रहने वाली अंबिका त्रिपाठी ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुये चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि उसने 20 लाख रुपये मकान ख्रदीने के लिए एक व्यक्ति को दिये थे। लेकिन उनके द्वारा पूरा रुपया लेने के बाद भी बैनामा नहीं करवाया गया। जब रुपये वापस मांगे तो चेक दे दी। खाते में धन न होने पर चेक में वर्णित राशि भी नहीं मिल सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.