बगहा, मार्च 20 -- बेतिया, हिसं। मनुआपुल थाना क्षेत्र के गुरवलिया निवासी रवि प्रकाश ने अपने रिश्तेदारों के विरुद्ध नगर थाना में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने धोखाधड़ी कर 13 लाख 95 हजार रुपये व ऑल्टो कार हड़पने का आरोप लगाया है। एफआईआर में बताया है कि नगर थाना क्षेत्र के सागर पोखरा निवासी जितेंद्र ओझा अन्य उनके रिश्तेदार है। दोनों उनसे अपनी निजी जरूरत के लिए 13.95 लाख रुपये नकद व चेक के माध्यम से लिए। कुछ दिन बाद जितेंद्र ओझा अपने पिता के इलाज के लिए बाहर ले जाने के बहाने उनकी ऑल्टो कार ले लिए। पिता की तबीयत ठीक हो जाने पर कार लौटा देने का वादा किया। बाद में जब वे अपनी गाड़ी मांगने गए तो उधार दिए रुपए और कर वापस करने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने झूठा केस में फंसा कर जेल भेजने की धमकी दी। नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.