अयोध्या, दिसम्बर 13 -- अयोध्या संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार के रिकार्ड में खेल का मामला समाने आया है। एक शख्स ने कर्मियों की मदद से अभिलेखों में अपनी मां और उनके नाम एक बीघा दस बिस्वा जमीन दर्ज करवा दी। शिकायत पर मामले की जांच में फर्जीवाड़ा पकड़े जाने पर अभिलेखपाल ने महिला के पुत्र को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में नगर कोतवाली के बौलिया जनौरा निवासी अशोक कुमार वर्मा पुत्र स्व.जयकरन का कहना है कि वह कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार में राजस्व अभिलेखपाल के पद पर तैनात हैं। बीकापुर तहसील के चौरे चंदौली परगना पश्चिमी राठ क्षेत्र की एक शिकायत आई थी। आरोप था कि फसली वर्ष 1391 व 1396 की खतौनी में फर्जी रूप से महिला बिट्टन पत्नी सगीर खां रकबा एक बीघा व दस बिस्वा नया ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.