धोखाधड़ी से 29 लोगों की हड़पी नगदी, पुलिस ने लौटाई
लखीमपुरखीरी, जून 10 -- पिछले एक माह में साइबर ठगों ने 29 लोगों की धनराशि धोखे से हड़प ली। पुलिस ने केस दर्ज किए और अपनी मेहनत से लोगों के रुपए वापस करवाए। अपनी धनराशि पाकर पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि साइबर क्राइम थाना पुलिस को धोखाधड़ी से रकम गवांने वालों की शिकायतें मिल रही थीं। इस घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए साइबर थाना पुलिस ने 29 प्रकरणों में पीड़ित व्यक्तियों के बैंक खातों से निकाली गई आठ लाख उनतालीस हजार नौ सौ छह रुपये की धनराशि वापस कराई है। एसएसपी ने कहा कि लोगों की सतर्कता ही साइबर फ्राॅड से बचा जा सकता है। लोग ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, केवाईसी अपडेट, निवेश एवं लॉटरी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रह सकें। इस तरह की घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.