धोखाधड़ी से संपत्ति हड़पने वाले पर रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, जून 7 -- टड़ियावां। स्थानीय पुलिस से तमाम मिन्नतें के बावजूद रिपोर्ट नहीं लिखे जाने पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने मामले में एफआईआर के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कचनारी निवासी मुन्ना ने बताया कि हरियावां थाने के गांव कपूरापुर के रामकुमार के खेत को खरीदने की बात करार की। आरोप है कि पीड़ित मुन्ना ने 25 हजार की धनराशि विपक्षी रामकुमार के खाते में ऑनलाइन ट्रांजेक्सन कर दिए और एक लाख 25 हजार नकद दिए। इसके बाद आरोपी रामकुमार ने अपने खेत को दूसरे व्यक्ति के हाथ बेच दिया। इस पर उसने विरोध जताते हुए बयाना के तौर पर दिए डेढ़ लाख मांगे तो आरोपी रामकुमार उसे गालियां देते हुए पिटाई की।इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन ने बताया एसपी के आदेश पर आरोपी रामकुमार के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। मामले की विवेचना एसआई अभिषेक यादव कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.