प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे नरायनदास गांव की रूबी देवी पत्नी राहुल सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि छह फरवरी की सुबह करीब 11 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन रिसीव करने पर गांव की सुनीता पत्नी रमेश कुमार मौर्य ने उससे बातचीत शुरू की। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती महिला को सरकारी लाभ दिलाने के नाम पर बातचीत में आरोपियों ने दो बार में 91 हजार खाते से निकाल लिया। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता आवाक रह गई। एसओ गौरव त्रिवेदी ने कहा कि घटना की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.