हरदोई, जून 19 -- हरदोई। कोतवाली देहात पुलिस ने एक आरोपी की करीब पांच लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर ली। कोतवाल हरिनाथ सिंह ने बताया कि शुक्लापुर भगत निवासी विमल कुमार पर विभिन्न आपराधिक मामलों में कार्रवाई चल रही है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने कथित रूप से अपराध से अर्जित धन से ट्रैक्टर खरीदा था। प्रशासन से अनुमति मिलने पर पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि अपराध के जरिए अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई हो रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान कोतवाली देहात पुलिस की टीम मौजूद रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने के उद्देश्य से उनकी अवैध रूप से अर्जित...