बलरामपुर, दिसम्बर 10 -- बलरामपुर। स्थानीय पुलिस ने धोखाधड़ी एवं साइबर अपराध के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अवधेश शुक्ल पुत्र लल्लन प्रसाद शुक्ला निवासी बरगदही थाना पयागपुर जनपद बहराइच एवं वीरेन्द्र तिवारी उर्फ बाबू पुत्र रामबचन तिवारी निवासी ग्राम मनेरा रानीपुर पोस्ट धौरी थाना पयागपुर जनपद बहराइच शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से धोखाधड़ी से प्राप्त किए 22 किस्मों के इलेक्ट्रॉनिक सामानों में 781 आइटम एवं एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की मारुति वैगनार कार बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.