बस्ती, अप्रैल 20 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी व पैसा हड़पने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के भैसाहिया निवासी कन्हैयालाल ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सम्पत्ति में उनके पूरे हक व हिस्से का आरोपितों ने फर्जी व गलत तरीके से कथित बैनामा करा लिया। बैंक से आया पैसा भी ले लिया। इस पैसे को मांगने पर भड़क गए। जातिसूचक व अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सर्वेश सिंह निवासी विरामखंड, जीवन प्लाजा के पास गोमती नगर लखनऊ, कन्हैयालाल निवासी शिवराजपुर पोस्ट खजुरी बाबू, थाना खजनी गोरखपुर और शकील अहमद निवासी प्रसादपुर देवापार थाना नगर जिला बस्ती के खिलाफ धोखाधड़ी, पैसा हड़पने, धमकाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया...