धोखाधड़ी व गबन में चार आरोपियों की अग्रिम जमानत पर केस डायरी तलब
रांची, जुलाई 6 -- रांची, संवाददाता। धोखाधड़ी, जालसाजी और गबन के मामले में चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को अपर न्यायायुक्त देवाशीष महापात्रा की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से केस डायरी तलब की है। साथ ही अगली सुनवाई की तारीख 13 जुलाई निर्धारित की गई है। मामला चुटिया थाना कांड संख्या 95/2025 मामले में आरोपी प्रेमसंस मोटर्स के डायरेक्टर पुनीत पोद्दार और अवध पोद्दार एवं कंपनी के सेल्स मैनेजर शैलेश कुमार और जनरल मैनेजर लिंगराज पत्ताजोशी ने गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग करते हुए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। सुनवाई के बाद अदालत ने कहा कि अग्रिम जमानत पर निर्णय लेने से पहले मामले की केस डायरी का अवलोकन आवश्यक है। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी के मामले में अग्रिम जमानत खारिज इसके बाद अदालत ने अनुसं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.