आरा, अप्रैल 23 -- आरा। नवादा थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 14 वर्ष से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया गया। वह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के डेम्हा गांव निवासी लाल बहादुर सिंह का पुत्र आनंद मोहन सिंह उर्फ पिंटू है बताया जा रहा। पुलिस के अनुसार 2012 में चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमराव गांव निवासी स्व. नथुनी सिंह के पुत्र रामदेव सिंह से आनंद मोहन सिंह उर्फ पिंटू द्वारा एयरसेल कंपनी का टावर लगाने के नाम पर एक लाख 20 हजार रुपये राशि की ठगी की गई थी। उस मामले में रामदेव सिंह की ओर से नवादा थाने में उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। आरोपित उसी समय से फरार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.