धोखाधड़ी में वांछित शिक्षिका दस वर्ष बाद गिरफ्तार
कन्नौज, जून 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। औरैया जनपद के जगतपुर गांव की रहने वाली लाली उर्फ सोनिया की सकरावा क्षेत्र के मझूपुर गांव के स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति हुई थी। 10 वर्ष पहले उसके द्वारा अंक पत्रों में फर्जीवाड़ा कर नियुक्ति पाए जाने का खुलासा हुआ था। तब उसे विभाग ने निलंबित करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लगभग 10 वर्ष बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। सौरिख क्षेत्र के ग्राम मझुपुर में वर्ष 2008 में जिला औरैया के ग्राम जगतपुर निवासी लाली उर्फ सोनिया की तैनाती सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी। वर्ष 2016 में उसके द्वारा फर्जी अंकपत्रों के सहारे नियुक्ति किए जाने की शिकायत की गई थी। जिस पर तत्कालीन बीएसए रामकरन यादव ने जांच कराई, तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। इसके बाद शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.