सुल्तानपुर, अप्रैल 16 -- सुलतानपुर । अमेठी के सरवनपुर के राजस्व निरीक्षक राजकुमार सिंह समेत चार के खिलाफ एसीजेएम अलंकृता शक्ति त्रिपाठी ने फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। याची के अधिवक्ता रण शेर सिंह ने बताया कि राजस्व निरीक्षक ने सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले 29 मार्च 2025 को नरेन्द्र बहादुर सिंह के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन की पैमाइश रिपोर्ट तैयार की और सहखातेदार के साथ मिलकर धोखाधड़ी की और कागजों में 12 दिन पहले की तारीख में पत्थर लगाया जाना दर्शाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...