शाहजहांपुर, जून 2 -- शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने पूर्व चेयरमैन, उनके पुत्र और परिवार के अन्य सदस्यों समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर कॉलोनी निवासी वादी का आरोप है कि वर्ष 2022 में उन्होंने एक प्लॉट खरीदने के लिए पूर्व चेयरमैन के परिवार से संपर्क किया था। सौदा तय होने के बाद आरोपियों ने उनसे किश्तों में करीब 11 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो जमीन का बैनामा कराया और न ही रकम लौटाई। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी में पूर्व चेयरमैन समेत कई पर मुकदमा वादी का कहना है कि बाद में पता चला कि संबंधित जमीन विवादित है और अभिलेखों में भी विसंगतियां हैं। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने...