धोखाधड़ी में पिता-पुत्र समेत तीन पर मामला दर्ज
फरीदाबाद, मार्च 25 -- बल्लभगढ़। श्रमिक उपलब्ध करवाने वाली कंपनी के निदेशक ने निर्माण उपकरण बनाने वाली कंपनी के संचालकों पर करीब 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, आदर्श नगर निवासी मनोज गुलाटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मैसर्स बालाजी इंडस्ट्रियल मैनपावर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। उनकी कंपनी विभिन्न औद्योगिक इकाइयों को कुशल और अकुशल श्रमिक उपलब्ध कराती है। उन्होंने बताया कि अजय मैनी, उसके बेटे रक्षक मैनी और भतीजे वंशज मैनी ने उनसे संपर्क कर अपनी कंपनियों में श्रमिकों की जरूरत बताई थी। उन्होंने श्रम कानूनों के तहत श्रमिकों का वेतन, ईएसआई, पीएफ और अन्य भुगतान समय पर करने का भरोसा दिया था। इसके बाद उन्होंने उनकी दो कंपनियों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.