वाराणसी, जुलाई 14 -- वाराणसी। धोखाधड़ी में आरोपी नील कॉटेज कॉलोनी (मलदहिया) निवासिनी मीरा अरोड़ा की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। अपर जिला जज चतुर्थ सर्वजीत सिंह की कोर्ट में सोमवार को उनकी अर्जी खारिज हुई। चौखंभा निवासिनी साड़ी कारोबारी आनंद कृष्ण अग्रवाल ने उनके खिलाफ चौक थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि मीरा अरोड़ा ने रक्षा मंत्रालय की जमीन पर बने मकान को अपना बताकर तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। प्रकरण में उनकी बेटी रचना अरोड़ा, नतिनी सोनम, कनिका और दूध विनायका निवासी राजकुमार वाजपेयी नामजद है। मामले में 28 जून को चौक पुलिस ने मीरा अरोड़ा, रचना अरोड़ा और राजकुमार वाजपेयी को गिरफ्तार किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...