नई दिल्ली, फरवरी 19 -- सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में दर्ज करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी मामले में गुरुवार को फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट को जमानत दे दी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को इस मामले में पहले दी गई अंतरिम जमानत को भी नियमित कर दिया। श्वेतांबरी भट्ट को 13 फरवरी को अंतरिम जमानत दी गई थी। इससे पहले 31 जनवरी को राजस्थान हाईकोर्ट ने धोखाधड़ी के मामले में दंपति की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। उन्हें पिछले साल दिसंबर में मुंबई में गिरफ्तार किया गया था और उदयपुर लाया गया था। दोनों को जमानत देते हुए शीर्ष अदालत ने पक्षों से मध्यस्थता के माध्यम से सौहार्दपूर्ण समाधान तक पहुंचने का प्रयास करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...