धोखाधड़ी मामले में नामजद दंपति गिरफ्तार
गिरडीह, जून 17 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना कांड संख्या 104/25 के तहत धोखाधड़ी करने के मामले के आरोपी दंपति चितरोकुरहा गांव की शकुनी देवी व उसके पति नारायण साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने मंगलवार को उक्त जानकारी दी। इस संबंध में बताया कि मारुडीह गांव की जयंती देवी के द्वारा धोखाधड़ी कर पूर्व में बिक चुकी जमीन की गलत जानकारी देकर रजिस्ट्री करने व बारह लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था। जयंती देवी की शिकायत पर चितरोकुरहा गांव के चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी। यह भी पढ़ें- बेन में जमीन के नाम पर ठग लिये 44 लाख रुपये थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार दंपति को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। यह भी पढ़ें- क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.