धोखाधड़ी मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, अगस्त 22 -- करारी थाना क्षेत्र के लहना निवासी चैतूलाल पुत्र रामलखन ने बताया कि गांव के ही आमिर उर्फ अली अब्बास ने उसे दुबई में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। एक फरवरी 2024 को 1.30 लाख रुपये ले लिए थे। आरोपी ने पीड़ित के रिश्तेदार तीरथलाल निवासी चक सैदलीपुर से भी इतनी ही रकम ली थी। फिर दोनों को दुबई भेज दिया था। वहां पहुंचने पर युवकों को पता चला कि उनको टूरिस्ट वीजा दिया गया है। किसी तरह से रुपयों का इंतजाम कर युवक वापस लौट आए। लौटने के बाद लिखित समझौता हुआ था। इसमें आरोपी ने ली गई रकम लौटाने की बात कही थी। अब वह रुपये नहीं लौटा रहा है। 14 अगस्त को तकादा करने जाने पर पीड़ित चैतूलाल को उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पीट भी दिया था। इस मामले में मुकदमा कायम हुआ तो आरोपी भन्ना गया। इल्जाम है कि 20 अगस्त को आरोपी ने अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.