धोखाधड़ी मामले में जारंगडीह निवासी को जेल
बोकारो, मई 21 -- बेरमो। व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में वर्ष 2021 में जारंगडीह मांझी टोला निवासी खागो राय को सीपी संख्या 909/21 धोखाधड़ी मामले में बोकारो थर्मल पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया। फिर स्वास्थ्य जांच कर कागजी प्रक्रिया पूरा कर तेनुघाट जेल भेज दिया गया। इस संदर्भ में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध व्यवहार न्यायलय से वारंट निर्गत किया गया है। कई बार उसकी तलाश में पुलिस उसके घर पहुंची लेकिन वहफरार होता रहा लेकिन इस बार नाटकीय ढंग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं न्यायालय से जितने भी वारंट निर्गत हैं, सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.