सहरसा, फरवरी 3 -- सहरसा।सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में दर्ज कांड संख्या 946/2025 के दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरण वार्ड 12 निवासी अभियुक्त मो करामत, गंगजला निवासी मो हदिश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।मीर टोला निवासी मो शाबीर जावेद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके नाना अबदुस सलाम के नाम से चल रही जमीन को नाजायज तरीके से साजिश के तहत बेच दिया। जानकारी मिलने पर जब जमीन पर गया तो देखा की क्रेता चाहरदीवारी निर्माण कार्य कर रहा है। जिससे मना करने पर धमकी देते हुए बीस लाख रूपये की रंगदारी मांगा। पीड़ित के आवेदन पर सदर थाना में कई नामजद अभियुक्त बनाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.