सिमडेगा, मई 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना की पुलिस ने शनिवार को धोखाधड़ी के एक आरोपी के घर में इस्तेहार चिपका दिया। इस मामले में सिमडेगा थाना कांड संख्या 103/23 के तहत दर्ज धोखाधड़ी मामले के फरार आरोपी के घर बिहार जाकर सिमडेगा सदर थाना की पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया। बताया गया कि बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के बेतिया डुमरीबाजार गोलाघाट निवासी विशाल कुमार के विरुद्ध सिमडेगा सदर थाना में वर्ष 2023 में धोखधड़ी करने का एक मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से वह गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है। एसआई अमोद कुमार ठाकुर बिहार के बेतिया जाकर फरार अभियुक्त विशाल के घर पर इस्तेहार चिपका कर आरोपी को कानून के समक्ष उपस्थित होने की चेतावनी दी।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.