कौशाम्बी, जून 19 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के कटैया गांव निवासी मो. शाबान पुत्र मो. सिद्दीक ने बताया कि पिछले दिनों शातिरों ने यूपीआई फ्रॉड करते हुए उसके बैंक खाते से 70 हजार रुपये पार कर दिए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस से की थी। पुलिस ने शिकायत को एनसीआरपी पोर्टल पर अपलोड किया। साथ ही जांच शुरू कर दी। शुक्रवार को ठगी की संपूर्ण रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। रुपये पाकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने पुलिस अफसरों का आभार प्रकट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...