अमरोहा, मई 8 -- अमरोहा, संवाददाता। धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के मामलों में सात साल से फरार चल रहे शातिर जालसाज को शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और अदालत के आदेश पर उसके घर की कुर्की भी हो चुकी थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ रहा था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मामला साल 2019 का है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चकली निवासी सलमान हुसैन ने मेरठ निवासी आसिफ सैफी और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि आसिफ ने एक कार का सौदा सात लाख 25 हजार रुपये में किया था। पीड़ित ने आरोपी को पांच लाख 50 हजार रुपये नकद दे दिए थे। आरोपी ने बैंक लोन चुकाने और एक सप्ताह में एनओसी देने का वादा किया था। बाद में पता चला कि वाहन पर बैंक का बकाया ज्यादा था। बयाना ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.