रुडकी, अप्रैल 27 -- लक्सर। युवक के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कस्बे के केशव नगर मोहल्ला निवासी कुलदीप कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसके पास ऑनलाइन एक लिंक आया था। जब उसने उसे खोला तो उसके खाते से 1,54,500 रुपये की रकम कट गई। पीड़ित का आरोप है कि किसी व्यक्ति ने झूठा नाम प्रयोग कर उसके साथ छल-कपट करते हुए रकम हड़प ली। इस पर कुलदीप कुमार ने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.