नोएडा, अप्रैल 18 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य । जिला न्यायालय ने धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। फर्जी दस्तावेज तैयार कर एचडीएफसी बैंक से 4 करोड़ 80 लाख रुपये का लोन पास कराने का आरोप है। शिकायतकर्ता सोनल अरोड़ा के मुताबिक एक ग्राहक सनाउल्लाह अंसारी ने नोएडा सेक्टर-128 स्थित एक संपत्ति के नाम पर बीते साल 5.10 करोड़ रुपये का लोन लेन के लिए आवेदन किया था, लेकिन बाद में विवेक विहार दिल्ली स्थित एक अन्य संपत्ति के नाम पर लोन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक संपत्ति के जो दस्तावेज बैंक में जमा किए गए थे, उसमें कई कमियां थीं। कथित विक्रेता रतना वासुदेवा के हस्ताक्षर और फोटो मूल दस्तावेज से मेल नहीं खाते थे। जांच में यह भी सामने आया कि रतना वासुदेवा की मृत्यु वर्ष 2007 में हो चुकी थी, जबकि उनके नाम ...