हापुड़, मार्च 3 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गरीब और मजदूरी कर जीवन यापन करने वाली महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर उनके नाम पर बैंक से लोन दिलाने और रकम हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर एसपी के आदेश पर तीन नामजद महिलाओं समेत कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला शिवचरनपुरा निवासी भाग्यश्री, मोनिका, अयोध्यापुरी निवासी मुनेश, किशनगंज निवासी रजनी, प्रेमवती, उमा सैनी, दीपा, गीता सैनी, अहाता सादक अली निवासी नीलम, मीनाक्षी रोड निवासी सविता, शीला तथा नवी करीम निवासी सोया ने बताया कि अहाता सादक अली चंडी रोड की रेखा पत्नी मुनेश का उनके घर आना-जाना था। कुछ समय पहले रेखा ने अपनी बहन पूजा से सभी का परिचय कराया। बताया कि वह बैंकों में अच्छी पहचान रखती है तथा महिलाओं को समूह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.