नोएडा, फरवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। एक रियल एस्टेट कंपनी के लिए जमीन की खरीद फरोख्त के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले अदालत ने नोएडा सेक्टर 39 थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। पीड़ित महेश कुमार पंवार का कहना है कि वह मैसर्स महावीर हनुमान डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड और मैसर्स केसरी नंदन प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और अधिकृत प्रतिनिधि हैं। पीड़ित के अनुसार कंपनी में कार्यरत रतन सिंह को बागपत जिले के गांव सुभानपुर खादर की कृषि भूमि खरीदने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई थी। भूमि अनुसूचित जाति के काश्तकारों की थी, जिसके कारण कंपनी के नाम सीधे बैनामा कराने में विधिक अड़चनें थीं। रतन सिंह ने स्वयं को सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त कर कंपनी के हित में बैनामा कराने का आश्वासन दिया और किसानों...